
उदित वाणी, जमशेदपुर: जेएसपीएल ने 4 जुलाई से अपने एचआरसी की सूची कीमतों में प्रति टन चार हजार और एचआर प्लेट में प्रति टन आठ हजार रूपए कम करने की घोषणा की है. एचआरसी के लिए प्रभावी मूल्य 61,000 रूपए प्रति टन जबकि एचआर प्लेट के लिए प्रभावी मूल्य 65,000 रूपए प्रति टन है.
जेएसडब्ल्यू ने जुलाई 22 की शुरुआत में बिक्री के लिए अपने हॉट रोल्ड कॉइल्स और कोल्ड रोल्ड कॉइल्स की सूची कीमतों में प्रति टन साढ़े हजार से लेकर पांच हजार तक संशोधित किया है. एचआरसी के लिए प्रभावी मूल्य 61,000 रूपए प्रति टन और सीआरसी के लिए प्रभावी मूल्य 68,000 रूपए प्रति टन है.
सेल ने जुलाई 22 की बिक्री के लिए अपने एचआरसी, सीआरसी, रेबार और वायर रॉड की सूची कीमतों में 2000-7000 रुपये प्रति टन की वृद्धि की है. एचआरसी के लिए प्रभावी मूल्य 62,000 रूपए प्रति टन, सीआरसी 69,000 रूपए प्रति टन, रेबार 57,000-57,300 प्रति टन और वायर रॉड 56,500-56,800 प्रति टन मिल रहा है.

