
उदित वाणी, रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई तीन दिवसीय झारखंड प्रवास पर रांची पहुंचे. बाजपेई शनिवार को जमशेदपुर जायेगें एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्र बहरागोड़ा, घाटशिला, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, जुगसलाई व पोटका में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा करेंगे तथा बाजपेई 18 मार्च को जमशेदपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे.
वहीं बाजपेई 19 मार्च को रांची लौटकर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे तथा शाम को दिल्ली लौटेंगे.
Advertisement
<

