
उदित वाणी, कांड्रा: जैक द्वारा इंटर आर्ट्स के घोषित परीक्षा परिणाम में एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय गम्हरिया के बच्चों ने इस वर्ष बेहतर प्रदर्शन किया. इस विद्यालय से वर्ष 2023 की इंटर आर्ट्स की परीक्षा में कुल 324 बच्चे शामिल हुए थे जिसमें 312 बच्चे उत्तीर्ण घोषित किए गए.
इसमे 192 बच्चे प्रथम श्रेणी से, 115 बच्चे द्वितीय श्रेणी से और पांच बच्चे तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए जबकि सात बच्चे परीक्षा में अनुपस्थित रहे. इसमे रोहित टुडू 88 प्रतिशत (440 अंक) प्राप्त कर विद्यालय टॉपर रहा.
दूसरे स्थान पर रही गायत्री कुमारी ज्योतिषी को 84.8 प्रतिशत (424अंक), तीसरे स्थान पर रही खुशी यादव को 84 प्रतिशत (420अंक), चतुर्थ टॉपर पूनम मंडल को 83.8 प्रतिशत (419 अंक) और पांचवे टॉपर रही गायत्री दास को 83 प्रतिशत (415 अंक) हासिल हुआ है. विद्यालय के प्राचार्य मिठाई लाल यादव ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है.

