
उदित वाणी, जमशेदपुर: बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इन दो दिनों में 100, 200 एवं 400 मीटर दौड़ तथा वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट, शतरंज आदि जैसे महत्वपूर्ण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.
प्रथम दिन संस्था के चेयरमैन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. शिव कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि खेल मानव जीवन में महत्वपूर्ण है. विद्यार्थियों को खेल की महत्ता बताई और उन्हें प्रेरित किया.
कॉलेज के खेल कार्यक्रम को सुरक्षित एवं सुनियोजित तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी सहायक प्रोफेसर निलय मंडल को दी गई थी. वहीं, कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या अनुमिता सेनगुप्ता तथा सभी प्रोफेसर ने इसमें सहयोग दिया. कॉलेज के विद्यार्थियों ने सभी खेलो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
अंतिम दिन सभी खेल के विजेताओं को पुरस्कार चेयरमैन डॉ. शिव कुमार सिंह तथा निदेशक डॉ. अरुण कुमार ने दिया.

