
उदित वाणी कांड्रा : सरायकेला-खरसावां जिले मे लंबे अंतराल के बाद विशेष शाखा का नवनिर्मित भवन में अपना कार्यालय का शुभारंभ विशेष शाखा के डीएसपी आशीष कुमार माहली के कर कमलों द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। आपको बता दें कि लंबे समय से विशेष शाखा का कार्यालय खंडहरनुमा भवन में चल रहा था। नवनिर्मित बिल्डिंग में कार्यालय का शुभारंभ होने से कार्य करने में सहूलियत मिलेगी। इस उद्घाटन समारोह में विशेष शाखा के इंस्पेक्टर अजय ठाकुर, नंद किशोर कुमार, दीपाली नायक, अर्जुन पूर्ति, सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, अनुज कुमार और अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement
<

