
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में खेले जा रहे अंडर 14 टूर्नामेंट का विजेता जेसीएस स्पार्टन बना. आज खेले गए फाइनल में जेसीए होल्गर ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया.
पहले बल्लेबाजी करते हुऐ जेसीएस स्पार्टन ने 7 विकेट पर 117 बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेसीए होल्गर 112 रन बना कर ऑल आउट हो गई. और स्पार्टन 5 रन से मैच जीत गए. इस टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज तेजस और पीयूष, बेस्ट गेंदबाज अंश और उदित को मिला. इस अवसर पर जेसीए के एडमिन डेब्रेटो मुखर्जी और सेक्रेटरी डॉ दिनेश उपाध्याय मौजूद थे.
टूर्नामेंट का संचालन सी भारती, राज द्विवेदी और नीतिश सोना ने किया.
हमेशा खबरों से अपडेट रहने के लिए फॉलो करे….
Advertisement
<

