
उदित वाणी, जमशेदपुर: सीबीएसई के 10वीं बोर्ड में टॉपर बने साउथ प्वाइंट स्कूल गोबरघुसी, पटमदा के विद्यार्थियों को सोमवार को सम्मानित किया गया. विद्यालय के निदेशक शिवम शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने के कारण शिक्षकों के मार्गदर्शन में स्कूल के 10 बच्चों ने 90 फीसदी से ऊपर अंक एवं 22 बच्चों ने 80 फीसदी से ज्यादा अंक लाकर अपना परचम लहराया.
इसमें पटमदा के ग्रामीण क्षेत्र की अंकिता महतो ने -98.8, श्रेया कुमारी- 90.2, प्रियांशी सिंह देव- 89, अजय गोराई- 86,0 अभिनव सरकार- 85, रिया दास- 81, आयुष कुमार -81, प्रिया दता -81.8 फीसदी अंक प्राप्त कर बच्चों ने विद्यालय को गौरवान्वित किया.
विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने बेहतर शिक्षा की प्रतिबद्धता को दोहराया.
Advertisement
<

