
उदित वाणी, जमशेदपुर: दक्षिण भारतीय महिला समाज की महिलाओं के द्वारा गुरुवार को डीबीएमएस सभागार मे गुड़िया पूजन का आयोजन नवरात्र के अवसर पर किया गया.
कोविड-19 के कारण दो साल से लघु रूप में इसका आयोजन किया जा रहा था, लेकिन इस वर्ष इस आयोजन को बृहत रूप में दिया गया. गुडिया पूजा के अवसर पर देश की नौ महिलाओं को नौ देवियों के रूप में नारी शक्ति के रूप में पोस्टर के माध्यम से इस अवसर पर दर्शाया गया.
इन नौ महिलाओ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत निर्मला सीतारमण, ब्रिगेडियर एसबी सरस्वती, हरनाज संधू, मालावत पूर्णा, मिताली राज, भावना कान्त, वरुणा नन्दी, सिंधू ताई शामिल की गईं. इस अवसर पर महिलाओं ने आपस में एक दूसरे को हल्दी कुमकुम, पान-सुपारी का आदान प्रदान किया.
इस दौरान दक्षिण भारतीय नृत्य कोलाटम और गरबा भी किया गया. इस अवसर पर डीबीएमएस की अध्यक्षा ललिता चन्द्रशेखर, समाज की अध्यक्षा प्रिया धर्मराजन, सचिव प्रिया नागराज, सहसचिव उमा रमणी सहित समाज की अन्य महिलाएं उपस्थित थीं.
Advertisement
<

