
उदित वाणी, जमशेदपुर : श्री श्री काली पूजा समिति सोनारी ईस्ट में सबुज संघ द्वारा काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है. पूजा का उद्घाटन 19 अक्टूबर को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय संयुक्त रुप से करेंगे. यह पूजा का 60वां साल है.
उद्योगपति दिलीप गोयल और अभिषेक भालोटिया भी रहेंगे मौजूद
सबूज संघ के अध्यक्ष अशोक गोयल ने बताया कि उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रुप में उद्योगपति दिलीप गोयल और अभिषेक भालोटिया उपस्थित रहेंगे. उन्होंने बताया कि 19 अक्टूबर को संध्या साढ़े सात बजे पूजा का उद्घाटन होगा. पूजा और मेला 19 से 24 अक्टूबर तक चलेगा. उन्होंने बताया कि 20 अक्तूबर को काली पूजा होगी. पूजा रात भर चलेगी. 21 अक्तूबर की सुबह पुष्पांजलि होगी और भोग वितरण होगा. 24 अक्तूबर को स्वर्णरेखा घाट में मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा.
मेले में वाद-विवाद प्रतियोगिता, खेलकूद, सांस्कृतिक संध्या आदि का आयोजन होगा. माना जाता है कि जो भी यहां कोई मनोकामना लेकर आता है, वह पूरी होती है. मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त यहां पूजन करने आते हैं. शुभेंदु भौमिक, प्रदीप बनर्जी, अमर दास, सजल दास, काजल मुखर्जी, अभिषेक सान्याल, अभिषेक भौमिक, अनुज सान्याल, सूरज कुमार, कौशिक डे आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में लगातार मेहनत कर रहे हैं.

