
उदित वाणी, जमशेदपुर : भारतीय विपणन विकास केन्द्र (सीबीएमडी) एवं स्वदेशी जागरण मंच से संबद्ध स्वावलंबी झारखण्ड माइक्रोवेलफेयर डेवलपमेंट सेंटर (एसजेएमडीसी) द्वारा शनिवार 26 जुलाई को दोपहर 3.30 बजे से माइकल जॉन प्रेक्षागृह बिष्टुपुर में तेरहवां वार्षिक लघु ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया जायेगा. लघु ऋण वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू तथा उद्यमी सह समाजसेवी एसके बेहरा उपस्थित रहेंगे. लघु ऋण वितरण समारोह में लगभग 75 महिलाओं के बीच 25 लाख रूपए का लघु ऋण वितरित किया जायेगा.
Advertisement
<
