
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा साकची बाजार में दुकानदारों से जुर्माना वसूले जाने पर आपति जतायी है. क्षेत्र समिति के कर्मचारी जब दुकानदारों से जुर्माना वसूल रहे थे तब माहौल गरमा गया. चैम्बर के प्रतिनिधियों ने जुर्माना वसूलने वाले कर्मियों को बताया कि अधिकांश दुकानदारों के पास ट्रेड लाइसेंस है और जिनका ट्रेड लाइसेंस समाप्त हो चुका है वे जल्द ही नवीकरण करा लेंगे. पदाधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद वसूला गया जुर्माना दुकानदारों को लौटा दिया गया.
Advertisement
<
