
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से उनके कार्यालय में मुलाकात कर शहर की प्रमुख समस्याओं को उजागर किया. प्रतिनिधिमंडल में मानद महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, सचिव भरत मकानी एवं कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया शामिल थे. उन्होंने साकची बाजार में फुटपाथ अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम, ठेला-खोमचे वालों द्वारा सड़क कब्जा और जुगसलाई की जनसमस्याओं पर चर्चा की.
प्रमुख मुद्दे
साकची बाजार अतिक्रमण : गेट नंबर-1 से बाटा चौक तक फुटपाथ दुकानदारों द्वारा सड़क पर कब्जा, भीड़भाड़ व फायर ब्रिगेड पहुंच में बाधा. हाई मास्ट लाइट की मांग.
ट्रैफिक जाम : जुस्को गोलचक्कर पर स्कूल टाइम जाम, फ्लाईओवर जरूरी. गोपाल मैदान, बिष्टुपुर व साकची गोलचक्करों पर ट्रैफिक पुलिस तैनाती की मांग.
ठेला-टेम्पो समस्या : कालीमाटी रोड पर स्ट्रीट फूड ठेले व पार्किंग से जाम. बिष्टुपुर मेन रोड पर नो-एंट्री का सख्त पालन.
जुगसलाई व साकची की मांगें
पार्किंग व शौचालय : साकची बसंत स्क्वायर में ठेला अतिक्रमण, गड्ढे व अनुचित शुल्क. जुगसलाई फाटक के पास पार्किंग व सुलभ शौचालय (पीपीपी मोड).
सुरक्षा व्यवस्था : जुगसलाई में फायर ब्रिगेड स्टेशन व टॉयलेट सुविधा, घनी आबादी को देखते हुए.
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि चैम्बर शहर का स्टेकहोल्डर है, प्रशासन उनके सुझावों पर अमल कर सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करेगा.

