
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड स्टेट ओपन फिडे रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट 2023 का समापन 18 मार्च को हुआ. इस मीट का आयोजन ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन से संबद्ध पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज संघ द्वारा किया गया.
जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टाटा स्टील के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस 8 राउंड के टूर्नामेंट में बोकारो के सिकंदर अनीस ने शीर्ष सम्मान हासिल किया और झारखंड स्टेट ओपन फिडे रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट 2023 के चैंपियन बने. उन्हें चैंपियन ट्रॉफी के साथ 21 हजार रूपए नकद दिए गए.
उन्होंने संभावित 8 अंकों में से 7 अंक हासिल किए. फाइनल राउंड में उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के रोहन विजय शांडिल्य से ड्रॉ खेला. शांडिल्य ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता.
इस कार्यक्रम का उद्घाटन 15 मार्च को विजय शंकर, जमशेदपुर के सिटी एसपी ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुकुल विनायक चौधरी, मुख्य खेल, टाटा स्टील, सीईओ जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और उपाध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज संघ (ईएसडीसीए) की उपस्थिति में किया था.
10 जिलों के 183 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया टूर्नामेंट में झारखंड के 10 जिलों के 183 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जबकि 50 खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया गया. जिलों में पूर्वी सिंहभूम, रांची, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, देवघर, दुमका, लोहरदगा शामिल था. इस कार्यक्रम में 30 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया.
हजारीबाग के 69 वर्षीय विजय कुमार सिंह सबसे वरिष्ठ प्रतिभागी थे और सबसे कम उम्र के पूर्वी सिंहभूम के पांच वर्षीय अथर्व आदेसरा थे.


