
उदित वाणी, जमशेदपुर: बॉडी शेमिंग की शिकार रही टेल्को की शिल्पी अग्रवाल (शिल्पी पलसानिया) को हौट मोंडे मिसेज इंडिया वल्र्डवाइड-2022 के फाइनल प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया बेस्ट स्माइल और मिसेज इंडिया बेस्ट ट्रांसफॉर्मेशन टाइटल अवार्ड प्राप्त होने पर शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्याम भटली परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया.
साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आयोजित समारोह में शिल्पी के ससुर प्रहलाद पलसानिया, सास चन्द्रकांता पलसानिया, पति मनोज पलसानिया, पिता शुभु खन्ना, माता उर्मिला खन्ना समेत मारवाड़ी समाज के सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में संस्था की तरफ से प्रतीक चिन्ह, सर्टिफिकेट और चांदी की सिक्का देकर शिल्पी को सम्मानित किया गया.
समारोह की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश पसारी और संचालन उदय चंद्रवंशी ने किया. इससे पहले समारोह का उदघाटन शिल्पी के द्वारा केक काटकर किया गया. इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक समेत देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया.
इस कार्यक्रम के आयोजन में पायल रूस्तोगी, कविता अग्रवाल, सुनीता पसारी, मेघा सिंघानिया, नेहा भालोटिया, ममता गोयल, अंजु चेतानी, सोनी, पूजा पसारी, श्वेता रूस्तोगी आदि का योगदान रहा. इस दौरान उमेश साह, विजय आनन्द मूनका, मुकेश मितल, अरूण बांकरेवाल, गगन रूस्तोगी, मदन अग्रवाल, पंकज छावछरिया, ललित डांगा, भरत भूषण अग्रवाल, संदीप बजाज समेत अन्य मौजूद थे.


