
# महेश खिरवाल ने नामांकन वापस लिया
# कई पदों के लिए 26 फरवरी को मतदान
उदित वाणी, जमशेदपुर: श्री टाटानगर गौशाला के चुनाव में मंगलवार को महासचिव पद के प्रत्याशी महेश खीरवाल ने नामांकन वापस लिया. इस तरह मैदान में अब इस पद के लिए सिर्फ महेश गोयल रह गए हैं.
अब उनका महासचिव पद पर निर्विरोध चुनाव होगा. इसी तरह से कार्यकारिणी समिति साधारण सदस्य पुरुषोत्तम अग्रवाल ने नामांकन वापस लिया एवं तीन सदस्य भारत भूषण अग्रवाल, कमल किशोर लड्ढा एवं दीपक अग्रवाल रामू भी निर्विरोध निर्वाचित होंगे. आगामी 26 तारीख को 2 से 5 बजे तक उपाध्यक्ष 4 पद, कार्यकारिणी समिति आजीवन सदस्य 4 पद एवं कार्य कारिणी समिति संरक्षक सदस्य 7 पद का चुनाव श्री टाटानगर गौशाला चिमनलाल भालोटीया स्मृति भवन में होगा.
उपाध्यक्ष पद के लिए सुरेश कुमार नरेड़ी, रतनलाल मेंगोतिया, दीनदयाल कावटिया, रवि शंकर भौतिका, कैलाश चंद्र गोयल एवं राजकुमार अग्रवाल के बीच होगा.
कार्यकारिणी सदस्य आजीवन विजय कुमार मुरारका सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना प्रदीप कुमार मित्तल उत्तम कुमार नरेड़ी एवं राजकुमार जैन के बीच होगा. कार्यकारिणी समिति संरक्षक सदस्य में रमेश सिंघानिया कमल कुमार भर्तियां, र्गिरधारी लाल शर्मा,अनिल कुमार अग्रवाल, प्रदीप काबरा, श्रवण कुमार देबू का, अरुण कुमार बाकरेवाल, राजेश कुमार अग्रवाल, संतोष खेतान, पंकज छावछरिया एवं कमल कुमार नरेड़ी के बीच होगा.
अभी की स्थिति में अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव 4 पद एवं कार्यकारिणी सदस्य साधारण 4 पद निर्विरोध हो गए हैं. यह जानकारी चुनाव पदाधिकारी सीए विनोद सराय वाला सीए राजेश अग्रवाल गर्ग एवं सीए महेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी.

