
उदित वाणी, जमशेदपुर: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर श्रीराम सेना की ओर से टेल्को राम मंदिर से एक शोभायात्रा पहली बार निकाली गई. यह शोभायात्रा टेल्को राम मंदिर से निकल कर पूरे टेल्को कॉलोनी में चलते हुए वापस टेल्को राम मंदिर में खत्म हुई.
शोभायात्रा के समापन के बाद शाम 7 बजे टेल्को राम मंदिर में 21 पुरोहितों द्वारा हनुमान चालीसा का जाप और आरती की गई. शोभायात्रा में हज़ारों की तादाद में श्री राम सेना के लोग, समाज सेवी, टेल्को कॉलोनी के निवासी और बहुत शहरवासी मौजूद थे.
श्री राम सेना के संरक्षक आरके सिंह, समाजसेवी दिग्विजय सिंह, संस्थापक सह महामंत्री सोनू सिंह, अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष पप्पू मिश्रा, संयुक्त महामंत्री जीतू सिंह, मीडिया प्रभारी नवीन सुलंकी और अमित सिंह की देखरेख में शोभा यात्रा निकली.

