
उदित वाणी, जमशेदपुर : श्री राजस्थान शिव मंदिर समिति, जुगसलाई की ओर से 14 से 20 सितम्बर 2025 तक “नारायणम्”, श्री राजस्थान शिव मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभ आयोजन होने जा रहा है. प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से आरंभ होने वाली इस प्रवचन-माला में श्री वृंदावन के प्रतिष्ठित भागवताचार्य श्रद्धेय पं. आचार्य मोहित दुबे जी व्यासपीठ पर आसीन होंगे और अपनी सरल एवं मधुर वाणी में श्रीमद्भागवत की कथाओं का रसपान कराएंगे.
विशेष प्रसंगों की होगी प्रस्तुति
कार्यक्रम के प्रथम दिन रविवार, 14 सितम्बर को भक्ति-नारद संवाद, श्री धुंधकारी उद्धार तथा श्री भागवत जी के महत्व पर चर्चा की जाएगी.
सोमवार, 15 सितम्बर को श्री विष्णु जी के 24 अवतार और व्यास-नारद संवाद का प्रसंग होगा.
मंगलवार, 16 सितम्बर को श्री शुकदेव जी का आगमन, श्री ध्रुव चरित्र, श्री अजामिल एवं प्रह्लाद जी की कथाएं होंगी.
बुधवार, 17 सितम्बर को श्री गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, श्री वामन अवतार, श्री राम और श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा.
गुरुवार, 18 सितम्बर को श्री कृष्ण जी की बाल लीलाएं एवं गोवर्धन पूजा प्रस्तुत होंगी.
शुक्रवार, 19 सितम्बर को महारास, मथुरा गमन और रुक्मणी विवाह का प्रसंग रहेगा.
शनिवार, 20 सितम्बर को कथा का समापन श्री सुदामा चरित्र, भागवतजी के सार, श्री शुकदेव जी पूजन एवं कथा विसर्जन के साथ होगा.
आमंत्रण
समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि इस मंगलमयी कथा ज्ञान यज्ञ में परिवार और मित्रों सहित भाग लें तथा श्रीमद्भागवत कथा अमृत का सेवन कर जीवन को कृतार्थ बनायें.
संपर्क
कथा स्थल: “नारायणम्”, श्री राजस्थान शिव मंदिर, एम.ई. स्कूल रोड, जुगसलाई
संपर्क: श्री राजस्थान शिव मंदिर समिति, जुगसलाई, जमशेदपुर-6, फोन: 0657-2291474
(अध्यक्ष – छीत्तरलाल धूत, कोषाध्यक्ष – दीपक अग्रवाल (रामुका), महामंत्री – अनूप अग्रवाल)
