
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा मंगलवार को मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया गया. चाकुलिया के बाजपेई नगर निवासी और नगर पंचायत के पूर्णापानी आदिवासी हाई स्कूल से परीक्षा देने वाली श्रेया सोनगिरी ने मैट्रिक में स्टेट टॉपर बनकर अपने परिवार और विद्यालय का मान बढ़ाया है.
दसवीं की परीक्षा में श्रेया सोनगिरी 98 प्रतिशत अंक लाकर स्टेट टॉपर बनी है. वहीं उधर इंटर साइंस पटमदा के लावा ग्राम निवासी सागर सहिस बने हैं. सागर के 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं.
चाकुलिया स्थित आदिवासी हाई स्कूल पुरनापानी की छात्रा श्रेया सोनगिरी जहां 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्टेट टॉपर के साथ-साथ जिला टॉपर भी बनी तो वहीं उसी के स्कूल के कुणाल पॉल 97.2 प्रतिशक अंक प्राप्त कर जिले के सेकेंड टॉपर व स्टेट के पांचवे टॉपर बने. इसी तरह जिले में थर्ड टॉपर सोनाल कुमारी बनी.
बिरसानगर स्थित प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्रा सोनल को 97 प्रतिशत अंक मिले हैं और वह स्टेट टॉपरों की सूची में छठे स्थान पर है. सोनल के बाद मैट्रिक में नंदिनी बख्शी व श्रेया शाव संयुक्त रूप से जिले की चौथी टॉपर व स्टेट की 9वीं टॉपर बनीं हैं. दोनों को 96.4 प्रतिशत अंक मिले हैं और दोनों ही आदिवासी हाई स्कूल पुरनापानी की छात्राएं हैं.
मैट्रिक में जिले के पांचवीं टॉपर पूर्णापानी आदिवासी हाई स्कूल, चाकुलिया के ही बाबूलाल हांसदा व संत जोसाफ हाई स्कूल गोलमुरी की सोनाली गोराई बने हैं। दोनों को 96 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं.
इंटर साइंस में जिले के विद्यार्थियों ने स्टेट टॉपरों की टॉप टेन की सूची में तो जगह नहीं बनाई है, लेकिन बेहतर अंक प्राप्त कर अपना लोहा मनवाया है. लावा स्थित एसएस प्लस-टू हाई स्कूल के विद्यार्थी सागर सहिस 92.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले के साइंस टॉपर बने हैं. वहीं करीम सिटी कॉलेज के विद्यार्थी संजय मंडल ने 91.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में सेकेंड टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है.
इसी तरह विमेंस यूनिवर्सिटी (विमेंस कॉलेज इंटर सेक्शन) की छात्रा सृष्टि शर्मी ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर साइंस में जिले में थर्ड टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है.
पूर्वी सिंहभूम- 10 वीं टॉप-10
1.श्रेया सोनगिरी- पूर्णापानी आदिवासी हाई स्कूल, चाकुलिया- 490
2.कुणाल पॉल- पूर्णापानी आदिवासी हाई स्कूल, चाकुलिया- 486
3.सोनल कुमारी- प्रगति सरस्वती शिशु विद्यामंदिर जमशेदपुर-485
4.नंदनी बक्शी- पूर्णापानी आदिवासी हाई स्कूल, चाकुलिया-482
4.श्रेया साव- पूर्णापानी आदिवासी हाई स्कूल, चाकुलिया-482
5.बाबूलाल हांसदा- पूर्णापानी आदिवासी हाई स्कूल, चाकुलिया-482
5.सोनाली गोराई- सेंट जोसेफ हाईस्कूल गोलमुरी,जमशेदपुर -480
6.मो.गुफरान- पूर्णापानी आदिवासी हाई स्कूल, चाकुलिया -479
6.सूरज कुमार महतो- पूर्णापानी आदिवासी हाई स्कूल, चाकुलिया -479
7.उत्तम आचार्या- अपग्रेडेड हाई स्कूल, दूरकू, पोटका -478
8.पुष्पा कुमारी- आईजे हाईस्कूज हरहरगुट्टू, बागबेड़ा -477
8.आकाश कुमार- सेंट जोसेफ हाईस्कूल गोलमुरी,जमशेदपुर -477
8.तमन्ना महतो- पूर्णापानी आदिवासी हाई स्कूल, चाकुलिया -477
8.प्रीति मोहंती- अमरज्योति हाई स्कूल, पारडीह मानगो -477
9.श्रेया साव – पूर्णापानी आदिवासी हाई स्कूल, चाकुलिया -475
9.मनिंदर सिंह – सेंट जोसेफ हाईस्कूल गोलमुरी,जमशेदपुर -475
9.सुमन महतो – पूर्णापानी आदिवासी हाई स्कूल, चाकुलिया -475
9.आरोही कुमारी – छोटानागपुर वि.हाईस्कूल सिलपहाड़ी -475
10.नाजिया खतून – अमरज्योति हाई स्कूल, पारडीह मानगो -474
10.सेजल तिवारी – बारीडीह हाईस्कूल ट्यूब कॉलोनी -474
10.नैना कुमारी – संत मेरीज हिन्दी हाईस्कूल बिष्टूपुर -474
10.समीर कुमार महतो – आदिवासी हाईस्कूल बोड़ा -474
12वीं साइंस टॉप टेन: जिला टॉपर
1. सागर सहित : एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा : 461
2. संजय मंडल : करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर : 458
3. सृष्टि शर्मा : जमशेदपुर विमेंस कॉलेज : 457
4. अंकित कुमार : सेंट्रल करीमिया प्लस टू : 456
4. पंकज मैती : प्लस-टू खंडामौदा हाई स्कूल : 456
5. हैमंत पॉल : मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज : 453
6. तापस कुंडू : प्लस टू वीएन हाई स्कूल : हल्दीपोखर : 452
7. शाराह हिदायत : करीम सिटी कॉलेज : 447
7. गुलाम कादिर आरिफ अंसारी : करीम सिटी कॉलेज : 447
8. सौगत कुंभकार : आदिवासी प्लसटू हाई स्कूल बांगुड़दा : 446
8. रिया पॉल : एलबीएस प्लस टू हाई स्कूल जायपुरा : 446
9. धनंजय गोप : करीम सिटी कालेज : 443
10. प्रिस कुमार : वर्कर्स कॉलेज : 442
10. शुभम कुमार शेखर : नरसिंहगढ़ प्लस टू स्कूल धालबूमगढ़ : 442


