
उदित वाणी, जमशेदपुरः जुगसलाई स्थित श्री राजस्थान शिवमंदिर साल 2026 में अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है. इस क्रम में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा. इसी कड़ी में शहर में पहली बार श्री शिव महापुराण कथा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम का आयोजन 20 जुलाई से 27 जुलाई तक राजस्थान शिव मंदिर में होगा. इस दौरान व्यासपीठ से श्री बृंदावन धाम निवासी युवा आचार्य विनय कांत त्रिपाठी प्रति दिन दोपहर 3 बजे से कथा का वाचन करेंगे. कार्यक्रम में मुख्य यजमान के तौर पर रमेश अग्रवाल मौजूद रहेंगे.
इस दिन को होंगे ये कार्यक्रम
20 जुलाई महात्मय कथा, शिवलिंग पूजा
21 जुलाई शिवनैवेध रुद्राक्ष महिमा, नारद मोह
22 जुलाई कामरति चरित्र, सती चरित्र पार्वती जन्म
23 जुलाई शिव-पार्वती विवाह महोत्सव
24 जुलाई कार्तिकेय चरित्र, गणेश जन्मोत्सव
25 जुलाई नंदीश्वर अवतार, हनुमान जन्मोत्सव
26 जुलाई द्वादश ज्योर्तिलिंग महोत्सव पार्थिव शिवलिंग, देवी चरित्र, होली महोत्सव
27 जुलाई पूर्णाहुति और कथा विश्राम

