
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील की ज्वाइंट वर्क्स क्वालिटी कमेटी (जेडब्ल्यूक्यूसी) और टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने मिलकर 29 मार्च को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तीरंदाजी ग्राउंड में जेडब्ल्यूक्यूसी एनुअल रिकॉग्निशन फंक्शन का आयोजन किया.
इस आयोजन ने छोटे समूह की गतिविधियों, दैनिक प्रबंधन, फाइवएस और विजुअल वर्कप्लेस मैनेजमेंट में कर्मचारियों और विभागों के योगदान को मान्यता दी. टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक (एमडी) टीवी नरेन्द्रन ने 60 विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया. मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी भी मौजूद थे.
स्वागत भाषण जेडब्ल्यूक्यूसी के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने दिया. उन्होंने गेम्बा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया जो इस साल के जेडब्ल्यूक्यूसी इवेंट की थीम थी.
टीवी नरेंद्रन ने जेडब्ल्यूक्यूसी इवेंट के महत्व को बताया और कहा कि कैसे आंतरिक चुनौतियों की पहचान और चपलता के साथ उन पर काबू पाना पिछले कुछ वर्षों में टाटा स्टील की सफलता के मूल में रहा है.
सर्वश्रेष्ठ विभाग की सराहना
संजीव कुमार चौधरी ने 5 एस के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विभागों के लिए 5 एस, विज़ुअल वर्कप्लेस मैनेजमेंट आकलन और मान्यता की सराहना की और एक सुरक्षित और अधिक कुशल कार्यस्थल में इसके योगदान की सराहना की. चौधरी ने सुरक्षा के संबंध में स्लिप, ट्रिप एवं फॉल और मैन-मशीन इंटरफेस के क्षेत्रों को संबोधित करने की आवश्यकता पर बल दिया.
दो नई पुस्तकों की लांचिंग
इस साल शॉप फ्लोर पर सुधार की पहल को बढ़ावा देने के लिए डेमिंग ट्रॉफी शेयर्ड सर्विसेस को मिला. जबकि यूडीपीए ट्रॉफी (शॉप फ्लोर पर सुधार पहल को बढ़ावा देने में सर्वश्रेष्ठ विभाग) आई ब्लास्ट फर्नेस को मिली.
इस अवसर पर दो नई पुस्तकें ‘वर्कबुक ऑन जिशुहोजेन और बेस्ट इंप्रूवमेंट आइडियाज थ्रू एंप्लॉयी इन्वॉल्वमेंट 2021-22 को टिकाऊ प्रथाओं के मद्देनजर डिजिटल रूप से लांच किया गया. दिव्यांशु श्रीवास्तव, सचिव, जेडब्ल्यूक्यूसी ने 2022-2023 के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत की. कार्यक्रम का समापन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट, टीक्यूएम और इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स अवनीश गुप्ता के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ.
उन्होंने जेडब्ल्यूक्यूसी समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन करने वाली टीम के प्रति आभार व्यक्त किया और सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी.

