
उदित वाणी, जमशेदपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतों की गिनती बुधवार को भी दूसरे दिन जारी है. सरायकेला खरसावां जिले में बुधवार को जिला परिषद उम्मीदवार के रूप में सबसे पहला नतीजा गम्हरिया भाग 13 क्षेत्र में आया. इस सीट से शंभू मंडल ने जीत दर्ज की. उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी मोहम्मद अख्तर हुसैन को 1554 मतों से शिकस्त दी. मंडल को कुल 3793 मत प्राप्त हुए, जबकि अख्तर हुसैन को 2239 मत मिले हैं. इस जीत के बाद समर्थकों में हर्ष व्याप्त है. ज्ञात हो कि इस सीट में कुल 11 प्रत्याशी मैदान में थे.
Advertisement
<
