
उदित वाणी, जमशेदपुर: विमेंस यूनिवर्सिटी जमशेदपुर में प्रतिनियुक्त कुलसचिव डॉ. पीके सिंह व वित्त पदाधिकारी (एफओ) डॉ. पीके पाणी को तीन माह का सेवा विस्तार दिया गया है. इस संबंध में राजभवन ने अधिसूचना जारी कर दी है.
अब ये पदाधिकारी आगामी 7 जनवरी 2023 तक पद पर बने रहेंगे. हालांकि जेपीएससी से स्थायी बहाली होने के पश्चात पद से मुक्त कभी भी हो जाएंगे.
मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय में कार्यरत वित्त पदाधिकारी डॉ. पीणी पाणी का अतिरिक्त प्रभार विमेंस यूनिवर्सिटी जमशेदपुर में है. वहीं यूनिवर्सिटी के कुलसचिव का प्रभार डॉ. प्रभात कुमार सिंह को दिया गया है. उन्हें भी तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया है.
Advertisement
<

