
शहर वायु प्रदूषण का संकेत मिलते ही स्प्रिंकल से किया जाएगा पानी का छिड़काव
उदित वाणी, जमशेदपुरः शहर में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के द्वारा अलग-अलग 20 स्थानों पर सेंसर युक्त एयर क्वालिटी सिस्टम स्थापित किया जाएगा. जिन स्थानों पर सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण की संभावना है, उन्हीं स्थानों पर यह सिस्टम लगाया जाएगा. तय मापदंड से वायु प्रदूषण अधिक होने का संकेत मिलते ही जेएनएसी अपने चलंत स्प्रिंकल वाले वाहन भेज कर उस स्थान पर पानी का छिड़काव करा प्रदूषण के स्तर को कम करने की कोशिश करेगी.
उम्मीद की जा रही है कि इस साल के अंत तक यह सिस्टम शहर के सभी 20 स्थानों पर लगा दिया जाएगा.
स्प्रिंकलर खरीदने की प्रक्रिया शुरु
जेएनएसी के द्वारा स्प्रिंकल खरीदने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, अभी दो खरीदी जा चुकी है जबकि दो और खरीदी जानी है. इसके अलावा जेएनएसी की योजना दो बड़े गोलचक्कर पर पानी का फव्वारा लगाने की है.
ये फव्वारे भी वातावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए ही लगाया जा रहे हैं.

