
उदित वाणी, जमशेदपुर: गोविंद विद्यालय तमोलिया में शुक्रवार को राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा के फॉउंडेशनल स्टेज-2022 पर चर्चा की गई. इसमें मुख्य वक्ता के रूप में जूनियर को-ऑर्डिनेटर रीता चौधरी और उनकी सहयोगी शिक्षिकाएं शबाना परवीन, तबस्सुम हसन, श्वेता श्री और निशा शर्मा उपस्थित रहीं.
सेमिनार में 3 से 8 वर्ष के बच्चों के बौद्धिक कौशल एवं गतिविधि तथा खेल-कूद के माध्यम से अधिगम को रुचि पूर्ण बनाने पर चर्चा की गई. प्राथमिक शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका पुष्पांजली श्रीवास्तव ने किया तथा सेमिनार को सफल बनाने में शिक्षिका इफ्फत रहमान का विशेष योगदान रहा.
Advertisement
<

