
उदित वाणी, जमशेदपुरः सोनारी स्थित आरएमएस हाईस्कूल, खुंटाडीह में एक शोक सभा का आयोजन हुआ। राजस्थान मैत्री संघ के अध्यक्ष आरके झुनझुनवाला की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में राजस्थान मैत्री संघ के ट्रस्टी रामनिरंजन राणासरिया के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित किए गयी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी।
सभा में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि राणा सरिया के निधन से जो रिक्तता संस्था में व्याप्त हुई है, उसको भरना निकट भविष्य में संभव नहीं है।
गौरतलब है कि श्री राणा सरिया नगर के जानेमाने बडे ट्रांसपोर्ट कारोबारी होने के साथ ही नगर की अनेकानेक सामाजिक संगठनों में जुड़े थे।
वे श्री टाटानगर गौशाला, राजस्थान सेवा सदन अस्पताल, जमशेदपुर राइफल क्लब, जॉगर्स पार्क, मारवाड़ी सम्मेलन, राजस्थान भवन सोनारी आदि संगठनों से भी जुड़े हुए थे।
श्रद्धांजलि सभा में आर के झुनझुनवाला, विजय तुलस्यान, संजय केडिया, सुशील अग्रवाल, एस एस गाडिया, सांवर लाल शर्मा, एम पी आगीवाल, एम एल अग्रवाल, आरपी ईनानी, नरेंद्र सराफ, संजय अग्रवाल, आलोक झुनझुनवाला, रोहित बुधिया, श्रीमती शशि गाडिया, बबीता केडिया, पुष्पा अग्रवाल, श्रीमती झुनझुनवाला, श्रीमती ईनानी, श्रीमती सुलोचना तुलस्यान उपसथित थीं।
