
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए 10 अक्तूबर को सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी. फिलहाल झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेसीईसीईबी) की ओर से विद्यार्थियों को जेईई रैंकिंग के आधार पसंद के इंजीनियरिंग कॉलेजों के आधार पर च्वाइस फिलिंग का अवसर दिया गया है.
10 अक्तूबर को इसी च्वाइस फिलिंग के आधार पर रैंकिंग के हिसाब से सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी होगी. लिस्ट जारी होने के साथ ही 10 अक्तूबर से ही इंजीनियरिंग कॉलेजों में चयनित विद्यार्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू की जाएगी.
साथ ही साथ दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी. जमशेदपुर में बीए इंजीनियरिंग कॉलेज व आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में इस लिस्ट के आधार पर दाखिले लिए जाएंगे.
Advertisement
<

