
उदित वाणी, जमशेदपुर : सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के आदेश के आलोक में आदर्श सहकारी गृह निर्माण स्वावलंबी समिति लिमिटेड, सोनारी के गवर्निंग बॉडी चुनाव के लिए 16 व 17 जून 2025 को दाखिल नामांकन पत्रों की संवीक्षा 18 जून को की गई। संवीक्षा उपरांत स्वीकृत एवं अस्वीकृत अभ्यर्थियों की सूची उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार आज दिनांक 19 जून 2025 को अपराह्न 4 बजे निम्नलिखित स्थानों पर प्रकाशित की गई:
उपायुक्त कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
जिला सहकारिता पदाधिकारी कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
समिति का कार्यालय – आदर्श सहकारी गृह निर्माण स्वावलंबी समिति लिमिटेड, सोनारी, जमशेदपुर
आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया
यदि किसी अभ्यर्थी या व्यक्ति को नामांकन पत्र के संबंध में कोई दावा या आपत्ति दर्ज करनी हो, तो उसके लिए निम्न कार्यक्रम निर्धारित किया गया है –
आपत्ति दाखिल करने की तिथि
20 जून 2025, समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक
स्थान: जिला सहकारिता पदाधिकारी कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
आपत्ति की सुनवाई एवं निपटारा
21 जून 2025, समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक
स्थान: जिला सहकारिता पदाधिकारी कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
समयावधि का सख्त पालन अनिवार्य
निर्धारित तिथि एवं समय के अतिरिक्त किसी भी आपत्ति या नामांकन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा. समिति के सभी अभ्यर्थियों एवं सदस्यों से अपेक्षा की जाती है कि वे निर्धारित समय-सारिणी का पूर्णतः पालन करें और निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में सहयोग दें.
