
उदित वाणी, आदित्यपुर : जश्न इवेंट द्वारा आदित्यपुर के होटल क्रूज में सावन के अवसर पर होटल क्रूज, आदित्यपुर में तियान दा जश्न कार्यक्रम आहूत किया गया, जिसमें 60 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया. इस दौरान प्रतिभागियों के बीच नृत्य, रैंप वॉक और हास्य खेल का आयोजन भी हुआ. वहीं, विजेताओं को सम्मानित भी किया गया. मौके पर भाजपा नेता दिनेश कुमार, सनातन उत्सव समिति के चिंटू सिंह, थाना प्रभारी कुणाल कुमार, नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, दमनप्रीत सिंह, सतवीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, सिमरन भाटिया, झामुमो के युवा नेता सनी सिंह, कमलजीत गिल, सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रवींद्र कौर, परमजीत कौर और कमलजीत कौर अतिथि के रुप में उपस्थित थे.
जबकि सतनाम कौर, मनप्रीत कौर और गुरदयाल सिंह जज की भूमिका में उपस्थित थे. विजेताओं के बीच पुरस्कार का वितरण दिलीप चौधरी, मीता घोष, रम्यता प्रफुल ने संयुक्त रुप से किया. कार्यक्रम के दौरान सिमरनदीप कौर, मीणा कौर व अर्चना सिंह ने रैंप वॉक किया. जबकि गुरजीत कौर, कुलदीप कौर व सिमरनजीत कौर ने नृत्य की प्रस्तुति दी. वहीं, संदीप कौर को तियान क्वीन घोषित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में आकाशदीप सिंह, जगजीत सिंह, मलविंदर सिंह, प्रतीक कुमार, सतपाल सिंह, लवली सिंह का योगदान सहयोग रहा.

