
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): तेजस्विनी संगठन द्वारा बुधवार, 4 दिसंबर की सुबह आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 17 स्थित शिव–काली मंदिर परिसर में सत्यनारायण स्वामी की पूजा एवं कथा का आयोजन किया जा रहा है।
वार्ड क्षेत्र की महिलाओं को पूजा में शामिल होने के लिए केवल अपने घर से एक पूजा थाली लाने का आग्रह किया गया है। पूजा की अन्य सभी सामग्री मंदिर परिसर में उपलब्ध कराई जाएगी।
तेजस्विनी संगठन की अध्यक्ष एवं वार्ड 17 की पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने बताया कि इस माह की पूर्णिमा गुरुवार को पड़ रही है, जिसके चलते सत्यनारायण कथा के विशेष फल प्राप्त होने का शुभ योग है। संगठन ने अधिक से अधिक महिलाओं से पूजा में शामिल होने की अपील की है।
Advertisement
<
