
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता राधे यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राधे यादव के निधन की खबर सुनकर सरयू राय ने सोमवार को टीएमएच अस्पताल जाकर उनकी स्मृति को प्रणाम किया।
सरयू राय ने कहा कि राधे बाबू नहीं रहे। उन्होंने सुबह 4 बजे नश्वर संसार से विदा ले ली। राधे बाबू जमशेदपुर में राजद की नींव थे और सर्वप्रिय थे। उनका एहसान हमेशा याद रहेगा। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
सरयू राय ने कहा कि राधे बाबू के निधन से आधार स्तंभ ढहने जैसा खालीपन महसूस हो रहा है। वे जमशेदपुर में राजद के एक मजबूत स्तंभ थे और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
Advertisement
<

