
कानूनी नोटिस का मुंहतोड़ जवाब देने का किया ऐलान
उदित वाणी, जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला महामंत्री राकेश सिंह ने बयान जारी कर कहा कि यह जानकारी मिली कि है जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय द्वारा हमें और भूपेंद्र सिंह को लीगल नोटिस उनके अधिवक्ता के द्वारा भेजा गया है.
विधायक का यह कृत्य हिंदी के एक प्रसिद्ध मुहावरे खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे को चरितार्थ करता है. अपने आदत के अनुरूप चिट्ठी लिखना और चिट्ठी के माध्यम से धमकाकर अपने कुकृत्य को छुपाना ऐसा उनका पुराना कृत्य है.
राकेश सिंह ने कहा है कि जब हमें नोटिस मिलेगा तो मैं उसका भरपूर जवाब दूंगा और उस समय में विस्तृत रूप से बताऊंगा कि विधायक जी को जमशेदपुर में आए 15 साल बमुश्किल से हुआ.
आते ही टाटा स्टील में अपने परिवार के सदस्य को नौकरी दिलाई. विधायक जिस इनोवा गाड़ी पर चढ़ते हैं वह गाड़ी कहां से आई है, करोड़ों का आलीशान महल कैसे बनाया है. एक-एक कर सब रहस्य से पर्दा उठेगा.
राकेश सिंह ने कहा कि विधायक को खुली चुनौती देता हूं कि जितना नोटिस और जितना मुकदमा करना हो करे सब का माकूल जवाब उन्हें समय पर मिलेगा.
Advertisement
<

