उदित वाणी, जमशेदपुर: राज्य के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण, कौशल विकास और उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव कल, दिन के 11 बजे जमशेदपुर परिसदन पहुंचेंगे इस अवसर पर परिसदन में राजद और महागठबंधन दलों के नेता, कार्यकर्ता, तथा विभिन्न सामाजिक और श्रमिक संगठनों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा
स्वागत समारोह की जानकारी
यह जानकारी राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव और पूर्वी सिंहभूम जिला के प्रभारी, आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने दी उन्होंने बताया कि मंत्री यादव का स्वागत जिले के विभिन्न संगठनों द्वारा विशेष रूप से किया जाएगा
गोपाल मैदान में महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे मंत्री
उल्लेखनीय है कि उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव दोपहर 12 बजे गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में आयोजित पीएमएफएमइ महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे यह कार्यक्रम उद्योग और श्रमिक समुदाय के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।