
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए सीएसएम (ब्रांडेड प्रोडक्ट्स एंड रिटेल) संजय अग्रवाला को चीफ एग्रिको बिजनेस एंड रिटेल इनिशिएटिव्स का नया पदभार दिया है. वे आईएल टू अधिकारी के रूप में कोलकाता से काम करेंगे और वीपी सप्लाई चेन को रिपोर्ट करेंगे.
कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेवारी
टाटा स्टील के एलडी वन के हेड स्टील मेकिंग और आईएल थ्री अधिकारी अखिलेश कुमार मिश्रा को चीफ ऑपरेशन्स, आईबीएमडी जमशेदपुर बनाया गया है. एनआईटी जमशेदपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले मिश्रा कंपनी के विभिन्न विभागों में काम कर चुके हैं.
कंपनी के हेड मेकेनिकल मेन्टेनेंस (एचएसएम) वीबी सिंह को चीफ मेकेनिकल फिल्ड मेन्टेनेंस बनाया गया है. इसी तरह पीके त्रिपाठी को चीफ, रॉ मेटेरियल्स टेक्नोलॉजी ग्रुप बनाया गया है.
हाउसिंग प्रोजेक्ट के टास्क फोर्स का गठन
टाटा स्टील मेरामंडली के हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है. टास्क फोर्स के सेंट्रल लीड शक्तिश्री दास को बनाया गया है. अन्य सदस्य हैं-सचिदानंद राउत, नीना सिंह, पितांबर तिवारी, सैकत कुमार पालित और सिद्धार्थ शंकर पाणी.

