
उदित वाणी, जमशेदपुर: जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन के नेतृत्व में खनिजों के अवैध परिवहन को लेकर चलाये गए जांच अभियान में 13 हाईवा को जब्त करने की कार्रवाई की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जब्त वाहनों में से 11 पोटका से तथा 2 वाहन गालूडीह से जब्त किए गए। 10 हाईवा में बालू, 3 में चिप्स लोड था, सभी वाहन ओवरलोडेड थे। पोटका से जब्त हाइवा में बालू उड़ीसा से आ रहा था।
हाईवा में माइनिंग का चालान की माँग पर उन्होंने किसी तरह का चालान प्रस्तुत नहीं किया। जब्त वाहनों पर लगभग 6 लाख रुपये का जुर्माना करते हुए खनन पदाधिकारी को अग्रेतर कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए हैं। इसमे से पूछताछ के क्रम में एक हाइवा भाग गया जिसे ब्लैक लिस्ट कर दिया गया। जिसका नंबर JH05CP 5100 है।


