
उदित वाणी, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मणिपुर हिंसा में फंसे झारखण्ड के छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. इसके बाद झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद और रांची के 34 छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए श्रम विभाग द्वारा संचालित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष मणिपुर में फंसे कुल 34 छात्रों की सूची प्राप्त कर ली गई है तथा कण्ट्रोल रूम के पास कुल 34 विद्यार्थियों का लिस्ट साझा किया गया है.
सभी विद्यार्थी मणिपुर में अलग अलग यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत हैं. 34 में से 22 विद्यार्थियों का टिकट भी श्रम विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सहयोग से कन्फर्म कर दिया गया है.
सभी विद्यार्थी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एवं आईआईटीटी मणिपुर में अध्यनरत हैं. अधिक जानकारी के लिए श्रम विभाग के कंट्रोल रूम द्वारा 0651-2481055, 0651-2480058, 0651-248008, 0651-2481188, 0651-248202 फोन नम्बर जारी किया गया है.
इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर 9470132591, 9431336398, 9431336472, 9470132591, 9431336398 और 9431336432 पर भी संपर्क किया जा सकता है.

