
उदित वाणी, जमशेदपुर: आईएसएल के तीसरे सीजन में रूंगटा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज, ओडिशा फुटबाल क्लब (ओएफसी) टीम का आधिकारिक प्रिंसिपल पार्टनर बना है.
ओएफसी के खिलाडिय़ों की जर्सी पर रूंगटा टीएमटी बार का लोगो रहेगा. इस लोगो का कैचलाइन है-रूंगटा टीएमटी बार, एकदम सॉलिड. उल्लेखनीय है कि रूंगटा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की शुरूआत राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को प्रतिस्पर्धी, जीवंत और लचीला बनाने की दृष्टि से हुई थी.
स्टील इंडस्ट्रीज के साथ खनन और अन्य क्षेत्रों में भी रूंगटा ग्रुप ऑफ कंपनी ने देश भर में उपस्थिति दर्ज की है. रूंगटा ग्रुप के साथ क्लब की साझेदारी पर ओडिशा फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष राज अठवाल ने कहा कि हमें आने वाले सीजन के लिए रूंगटा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के साथ साझेदारी स्थापित करने पर गर्व है.
ओडिशा की प्रतिभा को इस देश में फुटबॉल में सबसे आगे लाने के लिए बाजार में सर्वोत्तम बुनियादी ढांचे, सेवाओं और उत्पादों को लाने की दृष्टि हमारे साथ प्रतिध्वनित होती है.
फाउंडेशन सही तो फ्यूचर सही
रूंगटा स्टील टीएमटी बार ने हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत नया टीवीसी (टीवी कमर्शियल) लांच किया है. टीवी कमर्शियल में आलिया और रणबीर अपने लिविंग रूम में एक साथ समय बिताते हुए अपने नए घर के बारे में बात करते हुए दिखाई देते हैं.
रणबीर आलिया को समझाते हैं कि कैसे रूंगटा स्टील टीएमटी बार अत्याधुनिक तकनीक और इंजीनियरिंग का उपयोग करके निर्मित किया जाता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनसे बने ढांचे बेहतर ताकत और प्रतिरोध के साथ बनाए गए हैं, जो उनके नए घर में ‘ठोस’ नींव जोड़ देगा.

