
उदितवाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर मजदूर यूनियन की नई कमिटी की घोषणा बुधवार को हुई.यूनियन के अध्यक्ष के रूप मे आरएस राय के नाम की घोषणा की गई. वहीं अंबुज ठाकुर को महासचिव का पदभार सौंपा गया है.
कुल 27 सदस्यों को कमिटी में शामिल किया गया है. कमिटी के अध्यक्ष एवं महासचिव ने कहा कि यूनियन लगातार मजदूर हितों की रक्षा के लिए आंदोलनरत रही है और आगे भी मुखर होकर मजदूरों के आवाज को बुलंद किया जाएगा.
Advertisement
<
