
उदित वाणी, जमशेदपुर: एक भारत श्रेष्ठ भारत रोल बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2022-23 जोन 1 और 2 का समापन हो गया. इसका फाइनल 13 से 15 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर के एमए स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है.
इसमें झारखंड पुरुष वर्ग की टीम भाग लेगी. इसके साथ ही 19वीं सीनियर रोल बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता का भी आयोजन होने जा रहा है. झारखंड से पुरुष व महिला दोनों वर्गों की टीम इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 10 फरवरी को जम्मू के लिए रवाना होगी. झारखंड टीम में चयनित खिलाड़ी टाटा स्टील रोल बॉल स्केटिंग ट्रेनिंग सेंटर, जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं रांची से हैं.
झारखंड रोल बॉल संघ के अध्यक्ष एवं रोल बॉल महासंघ के उपाध्यक्ष मनोज कुमार यादव एवं झारखंड रोल बॉल संघ के उपाध्यक्ष सुनीत कुमार ने टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं.

