
उदित वाणी, जमशेदपुर: भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने गत 2 नवंबर 2022 को रांची में अंतर्राष्ट्रीय खनन और मशीनरी प्रदर्शनी के 16 वें संस्करण के रांची रोड शो का आयोजन किया.
इस प्रदर्शनी का आयोजन 16-19 नवंबर को इको पार्क, राजारहाट, कोलकाता में आयोजित होगा. ग्लोबल माइनिंग समिट 2022 (जीएमएस) भी 16-17 नवंबर 2022 को उसी स्थान पर समवर्ती रूप से आयोजित किया जाएगा.
इस आयोजन को इंडियन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईसीईएमए) द्वारा एक सेक्टर पार्टनर के रूप में समर्थन दिया गया है. रोड शो में खनन उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 150 प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
Advertisement
<

