
उदित वाणी, जमशेदपुर: पोटका थाना क्षेत्र के हेसलबिल मोड़ के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में उड़ीसा निवासी अनंत तुंग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक को हल्की चोटें आईं।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और किसन गुप्ता मौके पर पहुंचे और तुरंत घायलों को सीएचसी पोटका अस्पताल पहुंचाया, जहां अनंत तुंग का इलाज शुरू किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनंत तुंग टाटा से हेसलबिल होते हुए अपने घर उड़ीसा लौट रहे थे, तभी पोटका थाना के समीप यह दुर्घटना हुई।
बताया जा रहा है कि किसन गुप्ता को पिछले महीने भी एक घायल को अस्पताल पहुंचाने और सहयोग देने के लिए आरक्षी अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया था।
Advertisement
<

