
उदित वाणी जमशेदपुर : सोमवार को परमहंस लक्ष्मी नाथ गोस्वामी समिति की बर्मामाइंस क्षेत्रीय समिति का गठन संस्था के अध्यक्ष मानस कुमार मिश्र एवं महासचिव चंद्रशेखर झा की उपस्थिति में किया गया. इसमें सर्वसम्मति से रितेश कुमार झा को अध्यक्ष एवं रामेश्वर चौधरी को महासचिव नियुक्त किया गया. केंद्रीय कमेटी के लिए मनोज झा एवं रविंद्र चौधरी उर्फ मिट्ठू को मनोनीत किया गया.
सदस्य के रूप में फुलेंद्र झा, ईश्वर झा, उमा शंकर झा दिलीप मिश्रा, उग्र नारायण संतोष खान, कैलाश ठाकुर एवं आमंत्रित सदस्य के रूप में विनोद झा अजय कुमार मिश्र, दीपक झा को नियुक्त किया गया. इस अवसर पर बर्मामाइंस क्षेत्रीय समिति के पुराने व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे इसमें मुख्य रूप से राम सन ठाकुर, अजीत झा, राजेंद्र सिंह, चंदन खान अशोक झा, समिति के उपाध्यक्ष सदाशिव झा, मोहन चंद्र झा, अशोक मिश्र रमन कुमार चौधरी सुशील खान आदि मौजूद थे.

