
उदित वाणी , जमशेदपुर: टाटा स्टील ने अपने संगठनात्मक बदलाव के तहत दिल्ली और एनसीआर के हेड सेल्स और आईएल थ्री अधिकारी अमित कुमार सिंह को सीएसएम ब्रांडेड प्रोडक्ट्स एंड रिटेल नियुक्त किया है. सिंह चेन्नई से ऑपरेट करेंगे. बीआईटी मेसरा से पढ़ाई करने वाले सिंह ने 2005 में टाटा स्टील ज्वाइन किया था. रीजनल सेल्स मैनेजर सेल्स अभिषेक गुलाटी को सीएसएम ऑटोमोटिव एंड स्पेशल प्रोजेक्ट्स नॉर्थ के पद पर नियुक्त किया गया है. अभिषेक दिल्ली से काम करेंगे. इस बारे में सर्कुलर टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेन्द्रन की ओर से जारी किया गया है.
Advertisement
<

