
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील ने संगठनात्मक बदलाव के तहत दो आईएल टू स्तर के अधिकारियों की जिम्मेवारियों में बदलाव किया है. इस बदलाव के तहत एच ब्लास्ट फर्नेस के चीफ डीएसआर मूर्ति का तबादला चीफ, आई ब्लास्ट फर्नेस के पद पर किया गया है.
मूर्ति अपना काम जमशेदपुर से ऑपरेट करेंगे. एक अन्य आईएल टू अधिकारी और ए-एफ ब्लास्ट फर्नेस के चीफ शंभू नाथ का तबादला चीफ, एच ब्लास्ट फर्नेस, आयरन मेकिंग के पद पर किया गया है. वे जमशेदपुर से काम देखेंगे.
मूर्ति का तबादला 15 जुलाई जबकि शंभू नाथ का तबादला एक अगस्त से प्रभावी होगा.
Advertisement
<

