
उदित वाणी, जमशेदपुर: डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में सोमवार को छात्र परिषद का गठन किया गया. कक्षा छठी से बारहवीं तक के छात्रों ने मतदान द्वारा स्कूल प्रेसिडेंट एवं वाइस प्रेसिडेंट का चुनाव किया. मतदान द्वारा ही हाउस कैप्टन और हाउस वाइस कैप्टन का भी चुनाव किया गया.
छात्र परिषद के गठन का उद्देश्य अनुशासन का पालन एवं नेतृत्व का विकास करना है. इसमें रौनक मजुमदार प्रेसिडेंट बने तो साहिल अली खान वाइस प्रेसिडेंट. वहीं रूबी हाउस के कैप्टन सप्ऋषि घोष बने. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, प्राचार्या, उप प्राचार्या, शिक्षक-शिक्षिकाएं, हाउस मोडेरेटर एवं छात्रों के समक्ष चयनित छात्रों को शपथ दिलाई गई तथा उन्हें अपने कर्तव्य पालन का बोध कराया गया.
इस अवसर पर डीबीएमएस संस्था के चेयरपर्सन (एडमिनिस्ट्रेशन) एवं मैनेजिंग कमिटि प्रेसिडेंट ललिता चंद्रशेखर, चेयरपर्सन (फाइनास) बी. चंद्रशेखर, काषाध्यक्षा भुवना कृष्णन, संयुक्त सचिव अनीता रामकृष्णा. प्राचया गुरप्रित भामरा, उप प्राचार्या सुर्पणा रॉय एवं एस. शीरीन उपस्थित थीं.

