
उदित वाणी, जमशेदपुर : साकची रामगढ़िया सभा में अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग रविवार को होगी। इसके लिए दो प्रत्याशी भगवंत सिंह रूबी व केपीएस बंसल चुनाव मैदान में डटे हैं।
इसे लेकर आज अध्यक्ष प्रत्याशी भगवंत सिंह रूबी ने समर्थकों संग बैठक की। उन्होंने सदस्यों से बदलाव और विकास के नाम पर वोट देकर विजयी बनाने की गुजारिश की। भगवंत सिंह रूबी ने अपने घोषणा पत्र का हवाला देते हुए कहा परिवर्तन और विकास से ही रामगढ़िया सभा का भला हो सकता है। रूबी ने कहा कि सकारत्मक परिवर्तन ही विकास की कसौटी है और वे रामगढ़िया सभा की संगत के लिए हर वक्त उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाईं।
बैठक में ये थे उपस्थित
बैठक में हरजीत सिंह बिट्टू, संता सिंह मथारू, मंजीत सिंह माल्टू, सुरेंद्र सिंह, संता सिंह, हरचरण सिंह, बूटा सिंह, जसवंत सिंह, अमृतपाल सिंह राही, रवीन्द्र सिंह रवि, हरजीत सिंह बिट्टू, कुलविंदर सिंह, गुरदीप सिंह लाड़ी, जगमिंदर सिंह, गुरपाल सिंह, मनजीत सिंह सुर, राजपाल सिंह भुर्जी, जोतिन्दर सिंह, तेजिंदर सिंह विर्दी व रविंदर सिंह उपस्थित थे।

