
उदित वाणी जमशेदपुरः घाटशिला में मुकाबला कांटे की दिख रहा है। यहां भाजपा से बाबुलाल सोरेन और झामुमो से मंत्री रामदास सोरेन के बीच मुकाबला है। शुरू में तो रामदास सोरेन ने काफी बढ़त बनाई थी, लेकिन चौथे चरण की मतगणना के बाद बाबूलाल सोरेन काफी करीब पहुंच गए थे। अब 14वें राउंड के बाद रामदास सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 15,230 वोट से पीछे छोड़ दिया है। यहां और 6 राउंड की मतगणना होनी है।
45- घाटशिलाः 14वें राउंड की मतगणना
1. बाबूलाल सोरेन, भारतीय जनता पार्टी- 55174
2. रामदास सोरेन, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा- 70404
3. इंद्रजीत मुर्मू, भारत आदिवासी पार्टी- 791
4. दिकू बेसरा, SUCI Communist – 494
5. पार्वती हांसदा, निर्दलीय- 278
6. मनोज मार्डी, अम्बेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया- 359
7. रामदास मुर्मू, JLKM – 7569
8. सूर्य सिंह बेसरा, जे पी पी- 364
9. पंचानन सोरेन, निर्दलीय- 268
10. बिक्रम किस्कु, निर्दलीय- 337
11. रामदेव हेम्ब्रम, निर्दलीय – 479
12. सुनील कुमार मुर्मू, निर्दलीय- 1022
13. नोटा- 2220

