
उदित वाणी, जमशेदपुर: गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के प्रांगण में शनिवार को ज्वाइंट एक्शन कमिटी के चेयरमैन राकेश्वर पांडेय द्वारा एक मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी के लिए एक सभा की गई.
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर रहेंगे, जो एक मई को होने वाली रैली को आदित्यपुर फुटबॉल मैदान इमली चौक से सुबह 9 बजे रवाना करेंगे. गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन में दोपहर एक बजे यह रैली समाप्त होगी. इस रैली में हजारों की संख्या में मजदूर रहेंगे जो कि इस रैली का नेतृत्व करेंगे.
यह रैली गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के मैदान में एक सभा का रूप ले लेगी और उसके बाद समाप्ति होगी. बैठक में विनोद राय, शिव लखन सिंह , महेंद्र मिश्रा, परविंदर सिंह सोहल, मनोज कुमार सिंह,पंकज सिंह, श्रीकांत सिंह, शहनाज रफीक, उषा सिंह, मीरा तिवारी, अमित सरकार, एमएच हीरामानेक, केपी तिवारी, राजेश सिंह राजू, बीरबल सिंह (यूसीआईएल ) संजय सिंह सुनील सिंह, राणा सिंह, एसके सिंह, पिंटू श्रीवास्तव, अमन जी त्रिदेव सिंह, ददन सिंह, मनोज कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, रंजीत सिंह और मंटू सिंह उपस्थित थे.

