
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मलेन के अध्यक्ष पद के होने वाले चुनाव के लिए राजेंद्र प्रसाद शर्मा (लाला जोशी), मानगो निवासी द्वारा उम्मीदवारी पेश की गयी थी.
मुकेश मित्तल, विवेक चौधरी, मोहित शाह, अंकुश जवनपुरिया एवं सिद्धार्थ खंडेलवाल ने राजेंद्र प्रसाद शर्मा से समर्थन का निवेदन किया. इस पर राजेन्द्र शर्मा ने चुनाव न लड़ने की स्थिति में समर्थन पर विचार करने की बात कही. उन्होंने अपना नामांकन वापस लेने का फैसला किया और अध्यक्ष पद के लिए मुकेश मित्तल को समर्थन दिया.
इस ख़ुशी में मुकेश मित्तल ने उन्हें माला पहना कर उनका स्वागत किया और उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया. शर्मा ने कहा कि वे यह कदम समाज हित में उठा रहे हैं क्यूंकि उनके विचार में समाज को एक नयी गति प्रदान करने वाले एक कर्मठ व्यक्ति की बहुत आवश्यकता है.
इसके लिए मुकेश मित्तल जी पूरी तरह सटीक बैठते हैं एवं मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे समाज की सेवा पूरी निष्ठा के साथ करेंगें.

