
उदित वाणी, जमशेदपुर : राजस्थान युवक मंडल, जुगसलाई की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन 8 मार्च , रविवार को संध्या 6 बजे से किया जाएगा.
समारोह के तहत महामूर्ख सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सहभोज का आयोजन होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष खेतान एवं पुरुषोत्तम अग्रवाल का सहयोग मिल रहा है.
मंडल के अध्यक्ष राजकुमार बरवालिया, कोषाध्यक्ष राजेश जेसूका, सांस्कृतिक सचिव पवन गनेडीवाल एवं प्रधान सचिव राजेश रिंगसिया ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर होली मिलन समारोह को सफल बनाने की अपील की है.
Advertisement
<

