
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाडी सम्मेलन द्वारा आगामी 30 मार्च गुरुवार की शाम को साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन के सामने स्थित धालभूम क्लब मैदान में राजस्थान दिवस (आपणो राजस्थान कार्यक्रम) धूमधाम से मनाया जाएगा.
यह जानकारी मंगलवार को अग्रसेन भवन साकची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाडी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने दी. उन्होंने बताया कि इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इस कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखेगी. आयोजन में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा.
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए राजस्थान से कलाकार आ रहे है. मित्तल ने बताया कि आपणो राजस्थान कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण कठपुतली नाच, मेहंदी, बच्चों के लिए झूला, लाह की चूड़ी, मिट्टी के बर्तन, ऊँट की सवारी, चोखी ढाणी, राजस्थानी व्यंजन, चूर्ण, तोता पंडित, शूटिंग, सेल्फी कार्नर, बच्चों के लिए बांसुरी, टॉफी कैंडी, कॉटन कैंडी, झालमुड़ी, चटपटी, आइस क्रीम पुचका, कचोरी चाट, बाबा चाट और मगोडी-पापड-आचार-खजला के काउंटर होंगे.
उन्होंने कार्यक्रम में आने वाले समाज के सभी गणमान्य लोग से वाहनों की पार्किंग आमबागान मैदान में करने का अनुरोध किया है ताकि किसी को भी परेशानी और सड़क जाम की स्थिति नहीं हो.
सर्वश्रेष्ठ राजस्थानी परिधान के लिए सम्मानित किया जाएगा
संवादाता सम्मेलन में मौजूद महासचिव सीए विवेक चौधरी और कोषाध्यक्ष मोहित शाह ने बताया कि इस आयोजन में पूर्वी सिंहभूम जिला के हर क्षेत्र सहित पड़ोसी जिला से भी हजारो की संख्या में समाज के बुजुर्ग, युवा एवं महिलाएं शामिल होंगी.
उन्होंने समाज के सभी लोगों से पारंपरिक राजस्थानी परिधान में आने का अनुरोध किया. यह भी बताया कि बच्चे, महिलाएं, पुरुष और युगल जोड़ी को सर्वश्रेष्ठ राजस्थानी परिधान से सम्मानित किया जाएगा.
30 मार्च 1949 को राजस्थान प्रदेश बना था
सीए विनीत मित्तल और सीए सिद्धार्थ खंडेलवाल ने बताया कि राजस्थान प्रदेश की स्थापना 30 मार्च1949 को राजपुताना नाम से की गई थी, जिसे बाद में बदलकर राजस्थान नाम दिया गया.
संवाददाता सम्मेलन में प्रमुख रूप ओम प्रकाश रिंगसिया, निर्मल काबरा, उमेश शाह, अशोक मोदी, अरुण बाकरेवाल, भोलानाथ चौधरी, विजय खेमका, अशोक खंडेलवाल, मुकेश आगीवाल, बजरंगलाल अग्रवाल, लाला जोशी, विकास सिंघानिया, सांवरमल अग्रवाल, सीताराम देबुका, बबलू अग्रवाल, अंकुश जवानपुरिया, बिमल अग्रवाल, महाबीर अग्रवाल (अधिवक्ता), सुशील अग्रवाल (आभूषण), संजय शर्मा, दीपक चेतानी, प्रदीप गुप्ता, सुशील अग्रवाल, गौरव जवानपुरिया, अमन नरेड़ी, दीपक पटवारी, सुशील अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल (रेखा बुटीक), निशा सिंघल, मनीषा संघी, कविता अग्रवाल, उषा चौधरी आदि मौजूद थे.

